सृजन घोटाला के आरोपित कारोबारी एनवी राजू को सभी मामलों में मिली जमानत, आएंगे जेल से बाहर

भागलपुर। सृजन घोटाला के आरोपित व्यापारी एनवी राजू दो दिन बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। पटना स्थित बेऊर जेल में बंद एनवी राजू को सभी आठ मामले में जमानत मिल गई है। सीबीआई की विभिन्न चार्जशीट में आरोपित राजू को दो मामले में सुप्रीम कोर्ट और छह मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

वे 24 फरवरी 2022 से जेल में बंद हैं। राजू की अंतिम जमानत नजारत से डीएम के दस्तखत से निकाले गए 15.50 करोड़ रुपये मामले में हुई है। इस मामले में राजू के वकील राजेश कुमार ने दलील पेश की। सीबीआई की वकील निवेदिता निर्विकार ने जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस के बाद जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने एनवी राजू को निर्देश दिया कि वे 25-25 हजार रुपये के दो जमानतदार को प्रस्तुत कर जमानत ले सकते हैं। राजू के वकील ने बताया कि सभी मामले में जमानत मिल गई है। बेल बांड तैयार किया जा रहा है। गुरुवार तक वे जेल से बाहर होंगे।

  • Related Posts

    बिहार में ‘मानव तस्करी’ का खौफनाक खुलासा! तरैया में 2 छात्राओं को नेपाल बेचने की साजिश नाकाम; ऑर्केस्ट्रा संचालिका गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा: ज्वेलरी दुकानदार ने लेन-देन के विवाद में मां-बेटी पर फेंका तेजाब; सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार, एक महिला गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *