रफ्तार का कहर! गर्भवती पत्नी को डॉक्टर से दिखा घर लौट रहा था पति, अनियंत्रित टैंकर ने रौंदा; मौत

बेगूसराय में रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही टैंक लॉरी ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के पास गौतम धाम एसएच-55 की है। मृतक की पहचान मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के पंचायत 3 खूटन टोला के वार्ड संख्या 4 निवासी अवधेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार सिंह के रुप में हुई है।

बताया जाता है कि अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का इलाज कराने के लिए सुमन सिंह बेगूसराय आ रहा था तभी खम्हार स्थित गौतम धाम के निकट पहुंचते ही टैंकर ने कुचल दिया। सूचना मिलने ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और निजी कंपनी में काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि महज दो वर्ष पहले ही मृतक की शादी काजल कुमारी से हुई थी और गर्भ में पल रहे पहले बच्चे को लेकर पत्नी का इलाज़ कराने बाइक से बेगूसराय आ रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर : कैदी की तलाश के दौरान सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत; चौकीदार गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *