पटना में ‘नमस्ते योजना’ पर केंद्रित विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार रहे मुख्य अतिथि

पटना, 23 अगस्त 2025। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता इकोसिस्टम कार्य योजना – ‘नमस्ते’ पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन पटना के स्मारक भवन, गांधी मैदान रोड (कारगिल चौक के पास) में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:

  • सीवर एवं सेप्टिक टैंक श्रमिकों को पीपीई किट और आयुष्मान कार्ड का वितरण
  • नगर आयुक्त, पटना को सुरक्षा किट का वितरण
  • कचरा बीनने वालों को पीपीई किट प्रदान की गई
  • ‘नमस्ते योजना’ पर केंद्रित आकर्षक फैशन शो का आयोजन, जिसमें पीपीई किट्स की उपयोगिता को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया

कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 25 पीपीई किट्स सीवर-सेप्टिक टैंक कर्मियों को, 25 पीपीई किट्स कचरा बीनने वालों को तथा 25 आयुष्मान कार्ड सीवर-सेप्टिक टैंक श्रमिकों को वितरित किए गए।

योजना की उपलब्धियाँ:
देशभर में अब तक 89,960 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है। इनमें से 45,871 को पीपीई किट, 354 को सुरक्षा उपकरण और हजारों लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए हैं।
पटना में 604 और बिहार में कुल 3,529 सीवर-सेप्टिक टैंक कर्मियों की प्रोफाइलिंग की जा चुकी है, जिन्हें इस योजना के तहत सहायता प्रदान की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा –
“यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज के सबसे मेहनतकश लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का संकल्प है।”

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी भाग लिया और श्रमिकों के सम्मान एवं अधिकारों के समर्थन का संकल्प लिया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading