दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, 428 के जवाब में 326 रन बना सकी शनाका की टीम

विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हैं, जबकि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका हैं। विश्व कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं, इसमें से पांच मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने और एक मैच श्रीलंका ने जीता है। एक मैच टाई रहा है।

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100 रन, रसी वान डर डुसेन ने 108 रन और एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। कुसल मेंडिस ने 76 रन, चरिथ असलंका ने 79 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 68 रन की पापरी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। इस तरह 102 रन से जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका ने 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

Related Posts

अश्विन ने बताया स्कॉटलैंड का ‘खतरनाक खिलाड़ी’, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिगाड़ सकता है बड़े टीमों का खेल

Share Add as a preferred…

Continue reading
पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करना क्रिकेट खत्म करने जैसा: कपिल देव

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *