सड़क हादसे में बेटे की मौत ; जेल से देखने पहुंचा

पीरपैंती। पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग एनएच 133 पर विरामचक के पास बुधवार की देर शाम पीरपैंती के ईशीपुर गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक दीपक यादव और मो. आरीफ नामक बाइक सवार युवक की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक दीपक का शव उसके घर ईशीपुर गुरुवार को लाया गया।

दूसरी तरफ मृतक दीपक यादव के पिता कारू यादव जो किसी मामले में गोड्डा जेल में बंद हैं। उन्हें झारखंड पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उनके घर शुक्रवार को लाया गया। बेटे के शव को देखकर पिता फूट-फूट कर रोने लगे। हालांकि कुछ घंटे यहां रहने के बाद गोड्डा पुलिस कारू यादव को अपने साथ ले गई।

  • Related Posts

    भागलपुर कमिश्नर के पास पहुंची जनता: जन संवाद में छाए रहे भूमि विवाद के मामले; अधिकारियों को टास्क- तुरंत सुलझाएं और रिपोर्ट दें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading