कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़े को होटल के कमरे में जबरन घुसकर पीटा, अलग-अलग धर्म के थे कपल

कर्नाटक से मोरल पुलिसिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हावेर के होटल में एक कपल रुका हुआ था। 6-7 लोग जबरदस्ती उनके कमरे में घुसे और उनकी पिटाई की। इसके पीछे का कारण बड़ा हैरान करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों ने उनकी पिटाई सिर्फ इसलिए की क्योंकि उन दोनों के धर्म अलग-अलग थे। कपल पर हमला करने वाले लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। घटना 7 जनवरी की है जो देरी से सामने आई।

वीडियो में क्या दिखा?

घटना के समय रिकॉर्ड किए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग हावेरी जिले के हंगल तालुक में बने एक होटल के रूम के बाहर खड़े हैं। वो दरवाजा खटखटाने के बाद उसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अंदर बैठा शख्स जैसे ही दरवाजा खोलता है, ये लोग अंदर घुस जाते हैं और कमरे में बैठी महिला के पास पहुंचते हैं जो बुर्के से अपने चेहरे को ढकने की कोशिश कर रही है।

इसके बाद ये महिला को इतनी जोर से मारते हैं कि महिला तुरंत जमीन पर गिर जाती है। वहां मौजूद पुरुष जब कमरे से बाहर भागने की कोशिश करता है तो ये लोग उसे भी पकड़ लेते हैं। इसके अलावा एक और वीडियो रिकॉर्ड किया गया है जो होटल के बाहर का मालूम होता है। उस वीडियो में महिला अपने चेहरे को ढकने की काफी कोशिश करती है मगर एक व्यक्ति उसके चेहरे से हिजाब हटाकर उसका वीडियो बनाता है।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…