जवान ने ड्रग्स स्मगलर को पहुंचाई सेना की संवेदनशील जानकारी, अब पुलिस ने दबोचा

पाकिस्तानी खूफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय लोगों को बहला-फुसलाकर संवेदनशील जानकारी बाहर निकलवाना कोई नई बात नहीं है। अब ऐसा ही एक और मामले सामने आया है जहां एक सेना के ही जवान ने ड्रग्स स्मगलर को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी शेयर की है। पुलिस ने मामले के जांच करते हुए आरोपी जवान को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पटियाला पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी एक ड्रग तस्कर को मुहैया कराने के आरोप में मनप्रीत शर्मा नाम के एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि लीक की गई संवेदनशील जानकारी को पाकिस्तान के साथ साझा किया गया है।

कैसे पकड़ा गया?

पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार, पुलिस ने अमरीक नाम के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके फोन से पुलिस को भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे यह जानकारी मनप्रीत शर्मा नाम के एक सैनिक से मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सैनिक को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया।

आर्मी कैंप की जानकारी भी लीक

इससे पहले भी भारतीय सेना के ठिकानों की जानकारी लीक होने का मामला सामने आया था। नशा तस्कर अमरीक सिंह ने मोबाइल के जरिए हिमाचल प्रदेश स्थित योल आर्मी कैंट एरिया से संबंधित तमाम अहम जानकारियां पाकिस्तान को भेजी थीं। ड्रग तस्कर अमरीक सिंह नवंबर 2022 से ही पटियाला जेल में बंद है। पुलिस द्वारा उससे लगातार पूछताछ हो रही है। भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी के बदले में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से दो एके-47 राइफल, कारतूस और नशे की बड़ी खेप भेजी गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    CJP छात्र आंदोलन को अन्ना हजारे का समर्थन, मौन धरने में पहुंचे; तबीयत बिगड़ने पर भावुक होकर लौटे

    Share Add as a preferred…

    पेपर लीक विवाद: सरकार ने छात्रों को दिया खुला न्योता, जितेंद्र सिंह बोले- ‘जहां चाहें, वहीं होगी बातचीत’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *