कड़ाके की ठंड में 200 जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने बांटे कंबल

भागलपुर । सबौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरका इंग्लिश में ठंड को देखते हुए जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समाजसेवी सतीश कुमार यादव की ओर से लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया।

1768447337951

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सतीश कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाना मानवता का कार्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से आत्मिक शांति मिलती है और यही सबसे बड़ा धर्म है।

1768447359516

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। कंबल वितरण से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

1768447386530

1768447362286


  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading