देश में हीटस्ट्रोक से अब तक 56 लोगों की मौत, 7 लाख से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हुए

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में हीटस्ट्रोक से कम से कम 56 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के डाटा से यह जानकारी मिली है। यह डाटा राज्यों द्वारा एनसीडीसी को सौंपी गई रिपोर्ट पर आधारित है।

हालांकि सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कई राज्य हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों की संख्या कम बता रहे हैं। सूत्रों ने कहा, उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसे राज्यों से हीटस्ट्रोक से हुई मौतों की पूरी रिपोर्ट का इंतजार है।

सात लाख से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हुए

राज्यों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सात लाख से अधिक लोगों को प्राथमिक देखभाल अस्पतालों के आपातकालीन विभागों में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 14 मौतें मध्य प्रदेश में हुई हैं। महाराष्ट्र में 11 मौतें हुई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…

    ‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *