अभी तक 45 FIR दर्ज, 139 लोगों की हुई गिरफ्तारी; जानें नूंह हिंसा में अब तक क्या एक्शन हुआ?

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद से पुलिस और सरकार का एक्शन जारी है। लगातार FIR दर्ज हो रही हैं। लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिसबल तैनात हैं। कई शहरों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

अब तक कुल 45 FIR दर्ज 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में अब तक कुल 45 FIR दर्ज की हैं। इसके साथ ही 139 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, अब तक FIR में विहिप और बजरंग दल का नाम सामने नहीं आया है। इसके साथ ही 3 FIR सोशल मीडिया पर जो वीडियो और पोस्ट किए गए उससे रिलेटेड दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अब तक कुल 10 यूआरएल आइडेंटिफाई किए हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस का क्रैकडाउन शुरू हो चुका है।

अब इलाके के अपराधियों की लिस्ट खंगाली जा रही

हिंसा के बाद अब इलाके के अपराधियों की लिस्ट खंगाली जा रही है। बीती रात 4 गांव में रेड की गई। कुल 10 SIT बनाई गई हैं। हर SIT कम से कम 5 FIR की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *