बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं…अगले 4 दिन के मौसम की आई बड़ी अपडेट

देशभर में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है, और सर्दियों का पहला बड़ा तूफान उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में सक्रिय हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से देश के बड़े हिस्से में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अनुमान है। मध्य और पश्चिम भारत में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं।

इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

  • उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश।
  • मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में गरज के साथ बारिश।
  • पश्चिम भारत: राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट।
  • दक्षिण भारत: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश।

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तेज बारिश और हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

IMD की सलाह
मौसम विभाग ने यात्रा टालने और सुरक्षित रहने की अपील की है। प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के कारण 27 और 28 दिसंबर को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

  • Related Posts

    पूर्व RJD विधायक अरुण यादव पर ED का ‘महा-प्रहार’! 36 करोड़ की ‘काली कमाई’ का खुलासा, पत्नी समेत 5 पर चार्जशीट दायर; बालू के खेल में बना ली थी ‘कुबेर की तिजोरी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *