राजनाथ सिंह के सामने पवन सिंह के पक्ष में लगे नारे, उपेंद्र कुशवाहा के लिए मांगने पहुंचे थे वोट

औरंगाबाद: काराकाट लोकसभा सीट में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हूटिंग का सामना करना पड़ा है. वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनावी सभा करने पहुंचे थे. लेकिन नीचे निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. इसका वीडियो सामने आया है।

पवन सिंह के पक्ष में लगे नारे: यह नारा राजनाथ सिंह के हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक बदस्तूर जारी था. बुधवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद जिले के नबीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में सभा करने पहुंचे थे. उन्होंने सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का मस्तिष्क पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा उठ रहा है।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी को देश से मतलब नहीं रह गया है. यह लोग देश तोड़ने की बात करते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी देश जोड़ने की बात करता है.”- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

भाजपा के कई नेता थे मौजूद: उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. मंच पर उनके साथ औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह, काराकाट लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

1 जून को मतदान: काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं. वहीं इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं. इन दोनों प्रत्याशियों के बीच पवन सिंह ने निर्दलीय ताल ठोक दी है. पवन सिंह का क्रेज जनता के बीच देखने को मिल रहा है. वह जहां-जहां भी सभा कर रहे हैं वहां-वहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Related Posts

कर्ज के दबाव में टूटी जिंदगी: वैशाली में महिला की आत्महत्या, बैंक कर्मियों और परिवार पर गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

Continue reading
फल्गु नदी से मिला कारतूसों से भरा ट्रॉली बैग, 3 महीने बाद सामने आई सच्चाई

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *