हैदराबाद में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, UP-बिहार के मजदूर सहित 8 लोग घायल

बुधवार सुबह हैदराबाद के एलबी नगर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप के निर्माण के लिए बिछाई जा रही स्लैब गिरने से 7 प्रवासी मजदूर और एक इंजीनियर घायल हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3.10 बजे हुई जब रैंप के निर्माण के लिए फ्लाईओवर के दो खंभों के बीच कंक्रीट डाली जा रही थी।

एलबी नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    हैदराबाद के स्कूल में धार्मिक होमवर्क को लेकर विवाद, अभिभावकों के विरोध के बाद शिक्षिका पर कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *