सीतामढ़ी पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल पुलिस के टॉप 10 सूची में शामिल शार्प  शूटर को गुप्त सूचना के आधार  पर डुमरा थाना क्षेत्र के बेरबास मोड के पास से डुमरा थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार शूटर की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा  निवासी श्रीकांत झा के पुत्र विजय कुमार झा के रूप में की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी 1 रामकृष्ण ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना के साथ मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं दरभंगा के कई मामले दर्ज है जिसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50000 रुपए की राशि की घोषणा भी की गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक पिस्टल एक मैगजीन एवं  दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

 

  • Related Posts

    भागलपुर सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कई बेंच गठित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर: दो छात्रों के विवाद पर स्कूल में हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; पुलिस ने पहुंचकर मामला कराया शांत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *