देवर की मौत के सदमे में भाभी की भी मौत, घायल चचेरा भाई मायागंज रेफर

भागलपुर | नारायणपुर, 29 अक्टूबर 2025।भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।

देवर की मौत के सदमे में भाभी की भी मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

बकाया रुपये को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार नगरपारा निवासी विवेका सिंह, उनके सहोदर भाई मुनमुन सिंह और चचेरा भाई अरुण सिंह गांव के ही बंटी मंडल के दरवाजे पर बकाया रुपये मांगने गए थे। इसी दौरान बंटी मंडल के भाई और अन्य सहयोगियों ने तीनों पर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से हमला कर दिया।

मारपीट में विवेका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया।

इलाज के दौरान विवेका की मौत, सदमे में गई भाभी की जान

मायागंज में उपचार के दौरान विवेका सिंह की मौत हो गई। इस दर्दनाक खबर से घर में कोहराम मच गया।
देवर की मौत की खबर सुनते ही सहोदर भाई पांडव सिंह की पत्नी निर्मला देवी (45 वर्ष) बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी घटना में घायल अरुण सिंह की हालत भी बिगड़ गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

गांव में मातम, चार गिरफ्तार

एक ही परिवार से दो अर्थी उठने पर नगरपारा गांव में मातम और सन्नाटा पसरा है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में भवानीपुर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि “घटना के आधे घंटे के भीतर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

मृतक विवेका सिंह के बेटे गोलू कुमार के बयान पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 228/25 दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि विधि-व्यवस्था सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर घटनास्थल और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading