“साहब मुझे न्याय चाहिए”…मैं जाती हूं नहाने तो गांव के कुछ मनचले लड़के बनाते हैं मेरा गंदा वीडियो

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। एक विवाहिता लड़की अपने घायल बुजुर्ग पिता के साथ घूम रही थी चेहरे पर काफी परेशानी दिख रही थी।

जब पत्रकारों ने उससे परेशानी पूछा तो उसने ऐसी बातें बता दी जो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे , पीड़ित लड़की जब बाथरूम जाती थी तो उसके ही गांव के कुछ मनचले लड़के बाथरूम की छेद से उस लड़की का वीडियो बनाते थे, जब लड़की ने विरोध किया तो उसके परिवार वालों को मनचले कुछ लड़कों ने रॉड से मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देते दिखे।

अब जान माल की गुहार लगाने व लड़की और उसके बुजुर्ग घायल पिता वरीय पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गए उनका साफ तौर पर कहना था कि मैं गरीब हूं और किसी तरह कमाता खाता हूं लेकिन मेरी बेटी के साथ इस तरह गंदा बिहेव गांव के युवा कर रहे हैं उसे सबक सिखाया जाए बोलते बोलते पीड़ित के आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेती है या फिर ऐसे मनचले यूं ही खुलेआम घूमते रहेंगे?

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading