मालदा मंडल द्वारा तीनपहाड़ स्टेशन पर फोर्स्ड लेआउट हटाकर सुरक्षा एवं दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार”

ट्रेन परिचालन की सुरक्षा एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में *पूर्व रेलवे के मालदा मंडल* द्वारा ट्रैक ज्योमेट्री एवं परिचालन विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 10.11.2025 को *तीनपहाड़ (TPH) स्टेशन पर फोर्स्ड लेआउट* को सफलतापूर्वक हटाया गया।

कार्य के अंतर्गत तीनपहाड़ स्टेशन सीमा के भीतर डाउन लाइन पर पॉइंट संख्या 55B को बड़हरवा (BHW) छोर की ओर 4 मीटर शिफ्ट किया गया, जिससे क्रॉस-ओवर तथा लूप लाइन पर मौजूद किक्स पूरी तरह समाप्त हुए। इस हस्तक्षेप से ट्रैक एलाइनमेंट और ट्रेन मूवमेंट दोनों में स्पष्ट सुधार हुआ।

मालदा मंडल द्वारा तीनपहाड़ स्टेशन पर फोर्स्ड लेआउट हटाकर सुरक्षा एवं दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार”

इस कार्य को इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कर्षण तथा सिग्नल एंड टेलीकॉम सहित विभिन्न विभाग के समन्वित प्रयासों से सूक्ष्म योजना के तहत सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस उपलब्धि से परिचालन सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में वृद्धि, परिचालन दक्षता में सुधार तथा ट्रेन सेवाओं की समयपालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

मालदा मंडल की इंजीनियरिंग टीम द्वारा किए जा रहे ऐसे निरंतर प्रयास पूर्व रेलवे की उच्चतम परिचालन सुरक्षा, दक्षता तथा ट्रैक विश्वसनीयता बनाए रखने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिससे नेटवर्क पर ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होती है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…