भागलपुर, 2 अगस्त 2025: श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर–भागलपुर–दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03234/03233) के परिचालन को जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार चलेगी।
रेलवे के अनुसार,
03234 दानापुर–भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त और 4 अगस्त 2025 को दोपहर 3:30 बजे (15:30 बजे) दानापुर से खुलेगी और रात 10:00 बजे (22:00 बजे) भागलपुर पहुँचेगी।
वहीं, 03233 भागलपुर–दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त और 5 अगस्त 2025 को रात 1:00 बजे भागलपुर से खुलेगी और सुबह 7:50 बजे दानापुर पहुँचेगी।
इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी (जनरल) और स्लीपर श्रेणी की बोगियाँ उपलब्ध होंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा दी जा सके।
श्रावणी मेले के दौरान सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।


