श्रावणी मेला: भागलपुर से देवघर जाने के लिए 19 जुलाई से विशेष मेमू ट्रेन सेवा शुरू

भागलपुर, 16 जुलाई 2025श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। भागलपुर सहित सहरसा, खगड़िया और बांका के यात्रियों को अब देवघर जाने के लिए एक और ट्रेन सुविधा मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सरायगढ़–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल मेमू ट्रेन का संचालन 19 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 11 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी।

ट्रेन संख्या और समय सारणी:

  • ट्रेन संख्या 05517 (सरायगढ़–देवघर)
    • प्रस्थान: सरायगढ़ से प्रतिदिन रात 11:30 बजे
    • पहुंच: अगले दिन सुबह 9:00 बजे देवघर
  • ट्रेन संख्या 05518 (देवघर–सरायगढ़)
    • प्रस्थान: देवघर से प्रतिदिन सुबह 9:20 बजे
    • पहुंच: सरायगढ़ रात 11:00 बजे

किन-किन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन:

यह स्पेशल ट्रेन सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए देवघर पहुंचेगी। इन मार्गों से जुड़े यात्रियों को खास राहत मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि

श्रद्धालुओं की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रावणी मेला के अवसर पर यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
यह ट्रेन अप-डाउन दोनों दिशा में रोज चलेगी और इससे क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला, बोले- ‘सिलेक्टेड’ सीएम से नहीं संभल रहा बिहार

    Share Add as a preferred…

    तेज प्रताप यादव के पटना आवास में लाखों की चोरी, PA पर 20 लाख कैश और कीमती सामान ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *