श्रावणी मेला 2026: 30 डिप्टी कलेक्टर तैनात, 30 जुलाई से शुरू होगी शिवभक्तों की ऐतिहासिक यात्रा

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी राजकीय मेला 2026 को लेकर बिहार सरकार ने व्यापक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों कांवरियों की सुरक्षा, सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने 30 वरीय उपसमाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) की तैनाती की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

श्रावणी राजकीय मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले 28 जुलाई को सुल्तानगंज में मेले का भव्य उद्घाटन होगा, जबकि पहली सोमवारी 3 अगस्त को पड़ेगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

सरकार ने बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और पूर्णिया समेत कई जिलों से 30 वरीय उपसमाहर्ताओं की प्रतिनियुक्ति की है। इन सभी अधिकारियों की ड्यूटी मेला अवधि तक भागलपुर और बांका समाहरणालय में रहेगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी अधिसूचना में जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क किया जा सके।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 30 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही देवघर जाने वाले लाखों शिवभक्तों के लिए राजकीय सेवा एवं सहायता अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक लगभग 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा करते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस कठिन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

श्रावणी मेला 2026: 30 डिप्टी कलेक्टर तैनात, 30 जुलाई से शुरू होगी शिवभक्तों की ऐतिहासिक यात्रा

श्रावणी मेला 2026: 30 डिप्टी कलेक्टर तैनात, 30 जुलाई से शुरू होगी शिवभक्तों की ऐतिहासिक यात्रा

 

श्रावणी मेला 2026: 30 डिप्टी कलेक्टर तैनात, 30 जुलाई से शुरू होगी शिवभक्तों की ऐतिहासिक यात्रा

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर में BJP का दमखम: नितिन नवीन बोले- ‘मेरे घर को भेदना इतना आसान नहीं’

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन: सम्राट चौधरी-नितिन नवीन का मेगा रोड शो, नीरज सिन्हा के लिए मांगा वोट

    Share Add as a preferred…