श्रावणी मेला 2025: सुल्तानगंज में डाक बम पहचान पत्र की चार जगहों पर मिलेगी पर्ची, आपातकालीन नंबर होंगे दर्ज

सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार प्रशासन ने डाक बम कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पहचान पत्र पर्ची चार स्थानों से वितरित करने का निर्णय लिया है। यह पर्ची क्रमांक संख्या के साथ मिलेगी, जिसमें महत्वपूर्ण और आपातकालीन नंबर प्रिंट होंगे। मुसीबत में कांवरिये इसका उपयोग कर सकेंगे।

इन पर्चियों का वितरण सीढ़ी घाट, जहाज घाट, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष और सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में किया जाएगा। वितरण व्यवस्था सदर एसडीओ के स्तर से रोस्टरवार तय की गई है।

11 जुलाई को हो सकता है उद्घाटन, सीएम समेत कई मंत्री होंगे शामिल

मेला 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, और उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री समेत दोनों उप मुख्यमंत्री व कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। उद्घाटन जहाज घाट पर संभावित है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।

ढाई लाख डाक कांवरियों के आने की संभावना, 9 कंट्रोल रूम बनाए गए

इस बार करीब 2.5 लाख डाक कांवरिया सुल्तानगंज पहुंच सकते हैं। प्रशासन ने भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों में कांवरिया पथ और मेला क्षेत्र में सुविधाएं देने की जिम्मेदारी तय की है। मुख्य नियंत्रण कक्ष कृष्णगढ़ में बनाया गया है, जबकि अन्य नियंत्रण कक्ष सीढ़ी घाट, जहाज घाट, असियाचक, धांधी-बेलारी, तेघड़ा फॉल और मुंगेर-भागलपुर सीमांत पर स्थापित किए गए हैं।

अस्पतालों की तैयारी, 13 स्वास्थ्य शिविर होंगे स्थापित

सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि कांवरियों की सेवा के लिए कांवरिया पथ पर 13 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविरों में 24 घंटे डॉक्टर व स्टाफ नर्स, इलाज और दवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में 5 एम्बुलेंस और जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है।

नमामि गंगे घाट पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने नमामि गंगे घाट पर जेसीबी और पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की। लगातार बारिश के कारण अभियान में रुकावटें आईं, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेला से पहले अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाएगा।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *