मधुबनी में दिल दहला देने वाली वारदात: सनकी पति ने कुदाल से पत्नी की हत्या की, 9 महीने के मासूम से छिना मां का साया

मधुबनी, बिहार के मधुबनी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विशफी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में एक सनकी पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कुदाल से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

नौ महीने के मासूम से छिना मां का प्यार

मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। चार साल पहले सोनी देवी की शादी तेघरा गांव निवासी रीतलाल यादव से हुई थी। उनके नौ महीने का एक छोटा बेटा भी है, जो अब मां के बिना बेसहारा हो गया है। परिजनों ने बताया कि उन्हें अचानक खबर मिली कि सोनी देवी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

त्वरित कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पतौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रीतलाल यादव के अलावा उसकी मां (मृतका की सास) और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

गांव में पसरा मातम

इस जघन्य हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोग स्तब्ध हैं और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    तेजस्वी पहले अपनी कुर्सी बचाएं, फिर CM से इस्तीफा मांगें: संजय सिंह टाइगर का पलटवार

    Share Add as a preferred…

    शेखपुरा में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में फायरिंग; युवक गोली लगने से घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *