चौंकाने वाला मामला…बेटी की चाहत में बेटे की बाप ने की हत्या, पत्नी के साथ मारपीट भी

बेटे की चाहत में बेटियों की हत्या की खबरें आप अक्सर देखते-सुनते होंगे। लेकिन मध्य प्रेदश के बैतूल में एक शख्स ने नवजात बेटे की हत्या कर डाली, क्योंकि वह बेटी चाहता था। इससे पहले उसने पत्नी की भी खूब पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह बेटी चाहता था, लेकिन बेटा पैदा होने से वह दुखी था।

घटना कोतवाली पुलिस थाने के बज्जरवाड गांव की है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अनिल उइके ने पहले पत्नी की पिटाई की और फिर 12 दिन के बेटे की हत्या कर डाली। पिटाई के बाद महिला मौके से फरार हो गई। वापस लौटी तो देखा कि झोपड़ी में नवजात बेटा मरा पड़ा था। उसके गले पर दबाए जाने के निशान थे।

उइके के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसके दो बेटे पहले से हैं और इस बार पर एक बेटी चाहता था। बेटी हो जाने की वजह से वह गुस्से में था।

  • Related Posts

    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading
    सफ़र से कहीं बढ़कर: स्वच्छता की संस्कृति ही बनाती है यात्रा को सुखद और सुरक्षित

    कोलकाता, 23 मार्च 2026: भारतीय…

    Continue reading