अमेरिका को झटका: स्विट्जरलैंड ने हथियार निर्यात पर लगाई रोक, कई सहयोगी भी पीछे हटे

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। उसका करीबी सहयोगी स्विट्जरलैंड अब उससे दूरी बनाता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्विट्जरलैंड ने साफ कर दिया है कि वह मौजूदा हालात में अमेरिका को हथियार निर्यात के लिए कंपनियों को लाइसेंस जारी नहीं करेगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, स्विट्जरलैंड ने अपने बयान में कहा कि वह किसी भी तरह से युद्ध को बढ़ावा नहीं देना चाहता और अपनी तटस्थ नीति पर कायम है। सरकार ने स्पष्ट किया कि जब तक अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष जारी रहेगा, तब तक इसमें शामिल देशों को युद्ध सामग्री के निर्यात की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस फैसले के तहत फिलहाल अमेरिका को भी निर्यात रोक दिया गया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव, सहयोगी देश पीछे हटे
इस बीच, ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यह मार्ग दुनिया के करीब 20% तेल परिवहन के लिए इस्तेमाल होता है, जिसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है।

स्थिति को संभालने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद मांगी थी। हालांकि, अब कई देशों ने इस मिशन से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी और नीदरलैंड ने पहले इस मिशन पर चर्चा की थी, लेकिन अब जर्मनी और नीदरलैंड ने साफ कर दिया है कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे।

दोनों देशों का कहना है कि जब तक युद्धविराम नहीं होता या संघर्ष कम नहीं होता, तब तक वे इस तरह के किसी भी सैन्य मिशन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, सड़क पर बिखरी शराब की खेप; पुलिस पहुंचने से पहले बोतलें ले गए लोग

    Share Add as a preferred…