चुनाव से पहले अखिलेश की पार्टी को झटका, सपा नेता नवाब का DNA सैंपल रेप पीड़िता से मैच

कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल पीड़िता के साथ मैच हो गया है। इसके साथ ही पीड़िता से बलात्कार की पुष्टि भी हो गई है। पुलिस को आज सुबह मिली फोरेंसिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे में अब जब डीएनए सैंपल मैच हो गया है तो सपा नेता और आरोपी नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब रेप के साथ-साथ पुलिस पाॅक्सो के तहत भी चार्जशीट दाखिल करेगी।

बीते 11 अगस्त को कन्नौज में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पीड़िता ने 112 पर काॅल करके पुलिस को काॅल किया था। इसके बाद 112 और कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़िता की बुआ भी वहीं मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की बुआ को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी।

दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और पीड़िता का और उसके परिजनों की सहमति पर मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने नवाब सिंह को अरेस्ट कर लिया। बता दें कि रेपकांड की दूसरी आरोपी पीड़िता की बुआ है।

पीड़िता को काॅलेज लेकर पहुंची थी बुआ

पीड़िता की बुआ ही नाबालिग को लेकर नवाब सिंह यादव के काॅलेज पहुंची थी। घटना के वक्त भी वह कमरे के बाहर मौजूद थी। पीड़िता ने उसको आवाज भी लगाई लेकिन उनकी मदद नहीं की। पूछताछ के अनुसार बुआ ने पुलिस को बताया कि वह नवाब सिंह को 5-6 साल से जानती है। उसके नवाब सिंह से फिजिकल रिलेशन भी थे। इससे पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

ये भी पढ़े..

होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की पत्नी, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल

Share Add as a preferred…

लखनऊ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप; पति और ससुराल पक्ष की तलाश जारी

Share Add as a preferred…