पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Shoaib Malik एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी चौथी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही थीं। अब इन अफवाहों पर खुद मलिक ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
शोएब मलिक ने दिया साफ बयान
सोशल मीडिया पर जारी बयान में मलिक ने कहा कि 2023 की शुरुआत में उनकी पहली शादी आपसी सहमति से खत्म हुई थी और दोनों ने अपने बच्चे की को-पेरेंटिंग का फैसला लिया था। इसके बाद ही उन्होंने दोबारा शादी की।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनकी या किसी और की निजी जिंदगी के बारे में गलत और अपुष्ट जानकारी न फैलाएं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते वे आलोचना को समझते हैं, लेकिन प्राइवेसी का उल्लंघन और बेबुनियाद खबरें फैलाना गलत है।
मलिक ने साफ किया कि उनकी चौथी शादी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Sania Mirza से तलाक के बाद Sana Javed से किया निकाह
गौरतलब है कि शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza से शादी की थी। तलाक के बाद उन्होंने पाकिस्तानी अदाकारा Sana Javed के साथ निकाह किया।
हालिया अफवाहों के बीच उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस Laiba Khan से भी जोड़ा गया था। हालांकि लाइबा खान ने हाल ही में बिजनेसमैन जावेद से मदीना में निकाह किया है और अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
शोएब मलिक के बयान के बाद चौथी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।


