कांग्रेस के EVM पर शिवराज सिंह का पलटवार, कहा- कांग्रेस का अहंकार हारा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। पार्टी की इस बंपर जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी को लोकसभा में भी जीत दिलाने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से चुनाव हारने के बाद अब EVM मशीन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इन आरोपों पर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे विपक्षी तिलमिला सकते हैं। आइए जानते हैं सीएम शिवराज ने क्या कहा है।

‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’- शिवराज

कांग्रेस की ओर से EVM पर उठाए जा रहे सवालों पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। EVM की गड़बड़ी थी तो वे(कांग्रेस) छिंदवाड़ा में कैसे जीत गए? कर्नाटक में कैसे जीत गए? हिमाचल में कैसे जीत गए? वे तो पहले से ही कहने लगे थे। पता चल गया था कि अब हारेंगे तो EVM, EVM, EVM कर रहे थे।”

कांग्रेस का अहंकार हारा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का अहंकार हारा है। उन्होंने पहले दस साल और बाद में सवा साल में मध्य प्रदेश का सत्यानाश कर दिया। उन्होंने जनता के साथ छल किया धोखा किया और कर्जमाफी जैसे कई वादों को पूरा नहीं किया। शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को चुनाव में नकार दिया है।

दिग्विजय सिंह ने उठाया था सवाल

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर EVM पर निशाना साध रहे हैं। दिग्विजय ने कहा है कि उन्हें बीते कई सालों से EVM पर भरोसा नहीं है। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 163 सीटें मिली हैं तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर ही सिमट गई है।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *