तेजस्वी यादव पर शिवानंद तिवारी का तीखा हमला, कहा- “पराजय के बाद मैदान छोड़ना सबसे बड़ा दोष”

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक के वोट नहीं डालने के कारण राजद का उम्मीदवार हार का सामना करना पड़ा।

राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता के लिए रवाना हो गए। इस कदम के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

शिवानंद तिवारी का आरोप

शिवानंद तिवारी ने कहा कि “पराजय से ज़्यादा बुरा है हार के बाद मैदान छोड़ देना।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव कोलकाता चले गए। इसके अलावा तिवारी ने याद दिलाया कि इससे पहले विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी तेजस्वी बिहार छोड़कर यूरोप की यात्रा पर गए थे।

समर्थकों की नाराज़गी

तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“पराजय से ज़्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना। सुना है तेजस्वी कोलकाता के लिए निकल गए। इससे पहले विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी उन्होंने बिहार छोड़ दिया था। बीबी-बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यूरोप यात्रा पर चले गए। पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक लंबे समय तक नहीं टिकते।”

राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद महागठबंधन के भीतर असंतोष की खबरें भी सामने आ रही हैं। शिवानंद तिवारी का बयान बिहार की राजनीति में नई बहस का कारण बन गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…