विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक, CM बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने…

बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बीच प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और विकास के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई।

विधान परिषद में बुधवार को भोजनावकाश से पहले की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सदन में हंगामा किया, जिसको लेकर मुख्यमंत्री और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हंगामे के बीच हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य में जो भी विकास कार्य दिख रहे हैं, वे उनकी सरकार की देन हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और अब वे उनके कार्यों से अनभिज्ञ बने हुए हैं ।

हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए किया काम- Nitish Kumar

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘इंसाफ’ का मेगा शो! 14 मार्च को लोक अदालत की बारी, प्रचार वाहन को मिली हरी झंडी; बिजली-बैंक के झगड़े अब मिनटों में होंगे खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *