सीवान में धमकी दे रहा शहाबुद्दीन का बेटा! सामने आया AUDIO, जानें मामला

सीवान: पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन पर रंगदारी और धमकी (Siwan News) देने के संबंध में मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़ित ने हुसैनगंज थाना में गुरुवार को लिखित आवेदन भी दिया है. वहीं, आज शहर में जमीन विवाद में गोली चलने पर ओसामा शहाब का नाम सामने आया है. पूरा मामला सीवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया खुर्द बगीचा के समीप का है. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2–3 बजे के बीच 42 कट्टा जमीन पर काम करा रहे लोगों को रोकने के लिए कुछ आसामाजिक तत्व पहुंच गए और इस दौरान जमीन पर बाउंड्री करा रहे लोगों से मारपीट की गई, हवाई फायरिंग भी की गई.

वहीं, इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में मुख्य रूप में ओसामा शहाब और अभिषेक कुमार उर्फ जिम्मी की बातचीत है. बातचीत में कहा जा रहा है कि अगला आदमी मेरे बस की बात नहीं है. इस पर दूसरे व्यक्ति कह रहा है कि अगले आदमी को पैसा हमको वापस करना है न. अर्जुन को पैसा वापस हो जाएगा? इस पर तीसरे व्यक्ति हां कह रहा है फिर दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि ना होई त उसको मरवा देना. केस होई त देखल जाई. एक करोड़ रुपये केस में दे दिहल जाई.

चर्चा में है ओसामा शहाब

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, हुसैनगंज और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसामजिक तत्व फरार हो गए. इस घटना के बाद एक बार फिर पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब का नाम चर्चा में आ गया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोली निवासी अजय कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार ने हुसैनगंज थाना में लिखित रूप से आवेदन दिया है. आवेदन में अभिषेक कुमार ने बताया कि मेरी पुस्तैनी जमीन छपिया खुर्द में बगीचा के रूप में है. उक्त जमीन को बेचने के लिए नगर थाना के लक्ष्मीपुर निवासी अर्जुन यादव से एग्रीमेंट किया जा चुका है. जमीन पर जब बाउंड्री का काम अर्जुन यादव के द्वारा कराया जा रहा था तभी 20 से 25 अज्ञात लोग पहुंचकर बाउंड्री को तोड़ दिए और धमकी दी कि काम बंद कर दो नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहो.

‘ओसामा शहाब ने दी धमकी’

आवेदन में बताया गया कि सभी लोग पिस्टल और लाठी डंडे से लैस थे. अभिषेक कुमार ने आवेदन के माध्यम से बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब और तेतरिया निवासी पूर्व मुखिया छोटे उर्फ कुतुबुद्दीन के पुत्र सलमान उर्फ सैफ इस पूरे घटना में शामिल हैं. अभिषेक कुमार ने बताया कि ओसामा शहाब के द्वारा कई बार कॉल पर मुझे धमकी दी गई कि ये जमीन मुझे दे दो, मुझे कॉलेज खोलना है. नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

इस मामले की जांच की जा रही है- पुलिस

वहीं, इस मामले में हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अभिषेक कुमार के द्वारा जमीन अर्जुन यादव को दी गई है. बाउंड्री तोड़ने और गोली चलाने का मामला सामने आ रहा है. अभिषेक कुमार और अर्जुन यादव के द्वारा बताया गया है कि ओसामा शहाब के आदमी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा, उसके बाद मामले की जांच की जाएगी. वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

Related Posts

Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading
घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *