ईद पर मन्नत के बाहर नहीं आए Shah Rukh Khan, सोशल मीडिया पर फैंस को दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan हर साल ईद के खास मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस खास पल का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, इस साल फैंस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि घंटों इंतजार के बावजूद शाहरुख खान मन्नत के बाहर नजर नहीं आए।

भले ही किंग खान फैंस से रूबरू नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने अपने खास अंदाज में सभी का दिल जरूर जीत लिया। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “आपको और आपके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हमारी दुआएं पूरी हों और उससे भी ज्यादा… ईद मुबारक।”

शाहरुख खान के इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर शुभकामनाएं दीं और उनके संदेश को खूब पसंद किया।

  • Related Posts

    धुरंधर 2 : तीसरे दिन फिल्म ने मचाया तहलका, कमाई पहुंची आसमान पर

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

    Continue reading
    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर प्रकाश राज ने किया तीखा तंज

    रणवीर सिंह की नई फिल्म…

    Continue reading