भागलपुर में SGFI प्रमंडल स्तरीय अंडर-14 चयन मैच संपन्न, भागलपुर ने बांका को 7 विकेट से हराया; 16 खिलाड़ियों की चयन सूची जारी

भागलपुर, 30 नवंबर 2025: सैंडिस कम्पाउंड क्रिकेट स्टेडियम, भागलपुर में आज SGFI प्रमंडल स्तरीय अंडर-14 चयन मैच का सफल आयोजन किया गया। मुकाबले का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी और सचिन जयशंकर ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भागलपुर बनाम बांका: भागलपुर की 7 विकेट से शानदार जीत

भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
बांका की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और निर्धारित ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी।

बांका की बल्लेबाजी

  • अमृत राज – 40 रन
  • रितेश कुमार – 10 रन

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण पूरी टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गई।

भागलपुर की गेंदबाजी

  • शहंशाह खान – 4 विकेट
  • देव आनंद – 2 विकेट
  • कृष्ण कुमार – 2 विकेट
  • अमृत कुमार – 1 विकेट

शानदार गेंदबाजी के चलते बांका की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रही।

13 ओवर में लक्ष्य हासिल, सार्थक मनी की दमदार पारी

भागलपुर की टीम ने जवाब में संयमित बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 ओवर में 82 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भागलपुर की बल्लेबाजी

  • सार्थक मनी – 30 रन (उत्कृष्ट प्रदर्शन)
  • विशाल कुमार – 15 रन
  • आदित्य कुमार – 10 रन

इस प्रदर्शन के आधार पर भागलपुर ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया

बांका की गेंदबाजी

  • छोटू कुमार – 1 विकेट
  • शुभम कुमार – 1 विकेट
  • आर्यन कुमार – 1 विकेट

मैच के निर्णायक शुभम कुमार और साकेत कुमार थे।

प्रमंडल स्तरीय चयन: भागलपुर–बांका के 16 खिलाड़ियों का चयन

भागलपुर बनाम बांका मैच के बाद प्रमंडल स्तर के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

भागलपुर जिला से चयनित खिलाड़ी

  1. सार्थक मनी झा
  2. आदित्य कुमार
  3. अनंत कुमार सिन्हा
  4. प्रतीक गुप्ता
  5. हर्ष आनंद
  6. विशाल कुमार
  7. कृष्णा राय
  8. शहंशाह खान
  9. संकल्प सुमन
  10. देव आनंद
  11. अमित राज
  12. युवराज कुमार

बांका जिला से चयनित खिलाड़ी

  1. अमृत राज
  2. शुभम कुमार
  3. छोटू कुमार
  4. अर्क झा

चयनकर्ता पैनल

भागलपुर से चयनकर्ता

  • जयंतो राज
  • नवीन भूषण शर्मा
  • आलोक कुमार
  • सुबीर मुखर्जी
  • डॉ. जयशंकर ठाकुर
  • मेहताब मेहंदी

बांका से चयनकर्ता

  • विकास यादव
  • मोहम्मद फरहान

अब बेगूसराय में दिखेगी प्रतिभा

चयनित सभी खिलाड़ी भागलपुर प्रमंडल की ओर से बेगूसराय में आयोजित होने वाले U-14 प्रमंडल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts