राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल मालिक समेत कई लोग धराए

पटना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर भोली भाली लड़कियों को जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार में धकेलने वाले रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच लड़कियों को दलालों के चंगूल से मुक्त कराया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के सरगना को तलाश कर रही है।

दरअसल, जक्कनपुर थाने की पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक होटल संचालक द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर करबिगहिया इलाके में स्थित एक दर्जन से अधिक होटलों में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने कई जोड़ों के साथ देह व्यापार में लिप्त दो लड़कियों को मुक्त कराया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते तीन जोड़े घर से भाग गए हैं। पूछताछ के दौरान दो लड़कियों ने बताया कि होटल संचालक उदय सिंह ने उन्हें नौकरी देने का लालच देकर बुलाया और सेक्स रैकेट में धकेल दिया। वह तीन दिन पहले ही होटल में आई थीं। होटल संचालक ग्राहकों को बुलाता था और कमीशन के पैसे काटकर बाकी पैसे देने का वादा किया था। मुक्त कराई गई लड़कियां बिहार और दूसरे राज्यों की हैं।

न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस सभी लड़कियों को उनके घर भेज देगी। पुलिस ने होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *