पटना में फोरलेन किनारे लग्जरी कार से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को कार में रखकर फरार हो गए। युवक का शव फोरलेन किनारे कार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र के पटना-गया फोरलेन से बरामद हुआ है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि काफी देर से कार को सड़क किनारे खड़ा देखकर लोगों को शक हुआ। जब आसपास के लोगों ने कार के भीतर झांककर देखा तो उसमें युवक का शव देखकर दंग रह गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

मृतक युवक की उम्र 22 से 25 वर्ष के आसपास होगी। कार पर दिल्ली का नंबर है। कार किसकी है और युवक कौन और कहां का रहने वाला है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद कार में रख दिया है।

Related Posts

भागलपुर के लोदीपुर में ‘हिंदू सम्मेलन’ की गूँज! जात-पात छोड़ एकता और ‘मातृ शक्ति’ के सम्मान का संकल्प; पर्यावरण बचाने की भी उठी आवाज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर से केदारनाथ… वो भी स्केटिंग करते हुए! 1500 किमी का सफर और 90 दिनों का संकल्प; साहेबगंज के सन्नी ने शुरू की ‘साहस की महायात्रा’

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *