रोहतास में दोहरे मर्डर से इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटि पुलिस

रोहतास  में शर्म को भी शर्मिंदा करने वाली घटना खटित हुई है. ताजा मामला अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव का है जहां दोहरी हत्या से सनसनी फैल गई. अकाशी गांव के रहने वाले  जग्गू सिंह का 4 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अचानक जब घर से लापता हो गया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन बाद में जब 4 वर्षीय शिवम कुमार का शव दशरथ सिंह के घर के पास से बरामद हुआ तो ग्रामीण उग्र हो गए और दशरथ सिंह के घर में घुसकर मारपीट की जाने लगी.

मारपीट के दौरान दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. मौके पर अगरेर थाना की पुलिस पहुंच गई है और छानबीन शुरू कर दिया है. रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है एवं मौके पर पुलिस बल तनात कर दिया गया है.

दोनों शवो का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. वारदात के बाद दोनों पक्ष से कई लोग फरार हैं।.वैसे इलाके में पूरी तरह से सनसनी फैली हुई है. बता दे की आकाशी गांव बिहार सरकार के मंत्री अनिता देवी का गांव है.

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…