बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनी: नाबालिग ने कथित रूप से प्रेमिका को मारी गोली

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। करीब दो बजे एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस जब आरोपी को साथ लेकर किशोरी के घर पहुंची, तब तक परिवार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। देर रात दरवाजा खटखटाने पर परिजन बाहर आए। आंगन में बेटी को जमीन पर पड़ा देख पहले उन्हें लगा कि वह बेहोश है, लेकिन पास जाने पर गोली लगने का पता चला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसका गांव के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी देर रात उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। आशंका है कि वह घर के बगल में बने छोटे गेट से अंदर दाखिल हुआ। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग के पास हथियार कहां से आया और किसने उसे उपलब्ध कराया। पुलिस तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की वारदात कैसे अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading