छपरा में सनसनी: बदमाशों ने मुखिया पुत्र सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या की , इलाके में दहशत

छपरा। सारण जिले के छपरा-बनियापुर पथ पर स्थित बसडिला गांव में शनिवार की रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने सगड़ी पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पुत्र सूरज कुमार (22 वर्ष) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार जमीन कारोबार से जुड़ा था। शनिवार की रात वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर गया था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली सीने में लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक बताते हुए पटना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही दिघवारा के पास उसकी मौत हो गई।

घर पर अकेला था सूरज

घटना के समय सूरज के परिजन वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए थे। घर पर वह अकेला था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी रामकुमार सिंह खुद सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। जलालपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा पर वारदात होने से पुलिस जांच में उलझी रही।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस घटना से पूरे जलालपुर क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…