पटना में दो दिन से लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार में हत्या, लूट, रंगदारी, और गोलीबारी जैसे घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार इस तरह की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो दिन से लापता युवक का शव बिहटा थानाक्षेत्र के पैनल बधार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के रामपुर इस्माइल बहपुरा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन दो दिन पहले घर से निकला था और वापस लौटकर घर नहीं आया। बुधवार की देर रात पैनल गांव के बगीचा के पास एक बोरिंग से कुंदन का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

उधर, कुंदन की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के चाचा बिल्ली यादव ने बताया कि बीते दो दिन से कुंदन लापता था। परिजनों ने बिहटा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अगर सही समय पर एक्शन लिया होता तो शायद आज यह घटना नहीं होती। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *