मंदिर में डबल मर्डर से सनसनी, छत पर सोते वक्त दो लोगों की गला काटकर हत्या

सासाराम के बड्डी थाना इलाके के आलमपुर गांव में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। जब एक मंदिर में सोए दो लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों मंदिर की छत पर सोए हुए थे। दोनों की पहचान कर ली गई है। 40 साल के नंहक पासवान की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक अन्य सजन राय की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। दोहरे हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्य को इकट्ठा करने में जुट गई है।

गांव के लोगों में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया, जब दोनों गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी धारदार हथियार से दोनों का गला काट दिया। और फिर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप ने युद्ध की मशीन पर लगाया ‘5 दिन’ का ब्रेक; ईरान से ‘सीक्रेट’ बातचीत के बाद टाला हमला, गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम

    HIGHLIGHTS: व्हाइट हाउस से आधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *