सड़क पर लाश मिलने से मची सनसनी, बाइक से बांधकर जलाए जाने की चर्चा

बिहार के नवादा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आया है। यहां एक शख्स को बोरे में बंद करके के बाइक से बांध कर जला दिया गया है। सड़क किनारे बाइक के साथ जली हुई लाश मिलने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इस घटना में मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक,नगर थाना के खरीदी बीघा इलाके में एक शख्स को बोरे में बंद करके के बाइक से बांध कर जला दिया गया है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल से साथ इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही एफएसएल की टीम को बुला लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के सिसवां जाने वाली रोड के समीप एक कचरा कुड़ा जमा करने वाले स्थान पर बाइक के साथ जली हुई लाश बरामद की गई। बाइक के साथ मृतक की लाश अधिकांश जल चुकी है। खबर लिखे जाने तक यह भी पता नहीं जल पाया कि मृतक महिला थी या पुरुष था। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। कहा जा रहा है कि हत्या कहीं और करके लाश को बोरे में बंद करके बाइक पर बांध कर लाया गया और नवादा से सिसवां रोड पर बाइक पर बोरे समेत जला दिया गया।

इधर, इस घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस महकमे को बड़ी चुनौती दी है। इससे नवादा पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा है। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि घटना स्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से सैंपल कलेक्शन किया है। उसके आधार पर पता चल पाएगा कि जलाई गई लाश महिला की थी या पुरुष का। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इस इलाके में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है ताकि गाड़ी और बदमाशों की पहचान हो सके।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *