बाल -बाल बचे RJD के सीनियर नेता, सरकारी बंगले में हुआ बड़ा हादसा; हडकंप का माहौल

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां राजद के वरिष्ठ नेता बाल -बाल बचे हैं। इनके हादसे के बाद उनके आवास पर हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। यह हादसा राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर हुआ है। इस घटना में वह बाल -बाल बचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 9:00 बजे उनके आवास परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में उनकी निजी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही है कि कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास मौजूद नहीं था।

बताया जाता है कि, घटना के समय अब्दुल बारी सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्य परिसर में मौजूद थे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। परिवार के सदस्य सुबह-सुबह टहल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। लेकिन,गनीमत की बात यह थी की कोई भी शख्स उस समय गाड़ी के आस-पास नहीं थे।

इधर, घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना से उनके आवास पर हड़कंप मचा गया । घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है। हताहत की कोई खबर नहीं है।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नशे में धुत दूल्हा पहुंचा स्टेज पर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पूरी बारात बनी बंधक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *