सीमांचल को 20 सालों में कुछ नहीं मिला : तेजस्वी यादव

पूर्णिया। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से पीएम हैं और नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने सीमांचल के विकास के लिए क्या किया? उन्होंने सीमांचल को क्या दिया?

मुख्यमंत्री भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहते थे लेकिन अब क्यों चुप हैं? अब बदलाव जरूरी है। वे शुक्रवार को पूर्णिया में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री थक चुके हैं। बिहार रिटायर्ड अधिकारियों के हवाले है। प्रदेश के अधिकारी भी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री कितने कमजोर हो चुके हैं। बड़े से बड़े मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं। बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदन में चुप रहे।

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *