तिरंगे वाली साड़ी में दिखी सीमा हैदर, बच्चों के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए; देखें वीडियो

PUBG से शुरू हुई सचिन और सीमा की प्रेम कहानी की चर्चा भारत समेत पूरे पाकिस्तान में हो रही है। आज सीमा हैदर खुद को एक सच्चा हिंदुस्तानी बता रही है और पाकिस्तान जाने से मना कर रही है। इसी बाबत एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर अपने छत पर तिरंगे वाली साड़ी पहनकर तिरंगा झंडा फहराते हुए नजर आ रही है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती हुई दिखी सीमा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा सचिन और अपने बच्चों के साथ छत पर खड़ी है। उसके साथ सीमा के वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। गांव के अन्य लोग भी छत पर खड़े हैं साथ में पुलिसवाला भी नजर आ रहा है। सभी लोग एक साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद वह सभी लोग राष्ट्रगान गाते हुए दिख रहे हैं। एसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी सीमा अपने बच्चों के साथ बैठी हुई है और हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। साथ में उसके बच्चे भी उसके पीछे-पीछे नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।

यूपी पुलिस ने सीमा से की पूछताछ

बता दें कि सीमा हैदर सचिन के प्यार में अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। सीमा ने बताया कि उसने सचिन से शादी कर ली है। जब वह भारत में सचिन से शादी करने कोर्ट पहुंची तब सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सचिन और उसके पिता को भी गिरफ्तार किया। हांलाकि पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस को शक था कि सीमा पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। जिस बाबत उससे पूछताछ भी की गई लेकिन जब पूछताछ में जासूसी का कोई भी एंगल सामने नहीं आया तब कार्रवाई बंद कर दी गई।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *