बढ़ाई गई केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा, अब Z कैटेगरी के कवर में तैनात रहेंगे CRPF के जवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चिराग पासवान की सुरक्षा गृह मंत्रालय के तरफ से बढ़ाया गया है। अब उन्हें केंद्रीय मंत्री के दर्जे की सुरक्षा दी गई है। इसका मतलब यह है कि इससे पहले चिराग पासवान को जो Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी उसमें SSB के जवान तैनात थे। अब उनकी जगह पर CRPF के जवान तैनात होंगे। यह बदलाव IB के रिपोर्ट के आधार पर किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार,चिराग पासवान को पहले SSB के कमांडो सुरक्षा दे रहे थे। अब उन्हें CRPF सुरक्षा देगी। इस Z श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इनके साथ ही 10 आर्ड स्टैटिक गार्ड इनके घर पर रहेंगे। जिसमें 6 राउंड द क्लॉक PSO, तीन शिफ्ट में आर्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि Z कैटेगरी सुरक्षा में उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रबंध शामिल होते हैं। इस सुरक्षा के तहत उन्हें सशस्त्र गार्ड्स की सुविधा मिलेगी। चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय हालिया घटनाओं के आधार पर लिया गया है। Z कैटेगरी सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती होती है.यह सुरक्षा व्यवस्था 24/7 उपलब्ध रहती है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान की राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। लिहाजा यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि, Z कैटेगरी सुरक्षा आमतौर पर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को दी जाती है। गृह मंत्रालय समय-समय पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करता रहता है। उसके बाद भी इस तरह की सुरक्षा बहाल की जाती है। अब चिराग पासवान के लिए यह सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके बाद अब उन्हें पहले से अधिक सुरक्षा दी जाएगी।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नित्यानंद राय के सीएम बनने का चर्चा तेज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading