पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक, बैरिकेडिंग तोड़ युवक घुसा

पटना: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार के नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इस बार 16 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई और 13 विभागों की तरफ से झाकियां निकाली गई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को संबोधित किया।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह के दौरान सुरक्षा में चूक हुई. नीतीश का संबोधन चल रहा था. इस दौरान काला कपड़ा पहनकर अचानक सामने में एक व्यक्ति आ गया. हाथ में बैनर पोस्टर लिए था. कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. पुलिस कर्मी पकड़ कर उसे बाहर ले गए।

पकड़े गए युवक से प्रशासन के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले की जांच में प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं. वहीं, राजधानी पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे. इसके लिए यहां 87 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी तैनात थे. वहीं, इसके साथ ही पटना के ट्रैफिक रूट को भी चेंज किया गया था।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में एसएसबी, सीआरपीएफ, एसटीएफ, बीएसएपी पुरुष और महिला, जिला सशस्त्र बल पुरुष और महिला, होमगार्ड शहरी, होमगार्ड ग्रामीण, एनसीसी (आर्मी) बॉयज और गर्ल्स, एनसीसी (नेवी), स्काउट एण्ड गाईड ब्याज और गर्ल्स, स्वान दस्ता और फायर ब्रिगेड की टुकड़ियां परेड में शामिल थी.।

  • Related Posts

    114वें ‘बिहार दिवस’ पर गांधी मैदान में गूँजा ‘उन्नत बिहार’ का संकल्प! CM नीतीश ने दीप जलाकर किया उत्सव का आगाज़; स्मार्ट क्लास और साइंस लैब में दिखा भविष्य का चेहरा

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी से राजधानी…

    Continue reading
    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *