बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर से, टीआरई-4 दिसंबर में

पटना, 3 सितंबर।बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति और तबादले की तिथियां तय कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विभागीय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

एसटीईटी 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 से 16 सितंबर तक लिए जाएंगे। परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगी और रिजल्ट 1 नवंबर को जारी होगा। इस बार लगभग सभी विषयों की एसटीईटी परीक्षा ली जाएगी।

टीआरई-4 परीक्षा दिसंबर में

शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण (टीआरई-4) की परीक्षा 16 से 19 दिसंबर तक होगी। परिणाम 20 से 24 जनवरी 2026 के बीच प्रकाशित किया जाएगा। अब तक विभिन्न जिलों से 28 हजार रिक्तियां सामने आई हैं, हालांकि अभी कई जिलों से रिक्तियों का आंकड़ा आना बाकी है। रोस्टर तय करने के बाद बीपीएससी आवेदन प्रक्रिया की तिथियां जारी करेगा।

14% सीटों पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी

डोमिसाइल के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि 14 प्रतिशत सीटों पर अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षकों का तबादला 14 से 18 सितंबर तक

राज्य में शिक्षकों के तबादले के लिए भी तिथि तय हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 5 से 13 सितंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद 14 से 18 सितंबर तक जिला पदाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता वाली कमेटी रिक्तियों के आधार पर तबादले की प्रक्रिया पूरी करेगी।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading