सीट बंटवारा अटका, लेकिन लालू यादव ने शुरू की तैयारी — नेताओं को बांटे गए सिंबल

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है, लेकिन इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न (सिंबल) देना शुरू कर दिया है।

रविवार को दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी आवास पर कई आरजेडी नेता पहुंचे, जहां लालू यादव ने एक-एक कर उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंपा।


इन नेताओं को मिला राजद का टिकट

लालू यादव ने अब तक जिन नेताओं को टिकट सौंपा है, उनमें शामिल हैं

  • मटिहानी सीट: बोगो सिंह
  • मनेर सीट: भाई वीरेंद्र
  • संदेश सीट: दीपू सिंह
  • परबत्ता सीट: डॉ. संजीव

नेताओं की प्रतिक्रिया

भाई वीरेंद्र ने बताया, “हम तो सिंबल कल ही ले आए थे। तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, इसमें कोई शक नहीं है। पूरा बिहार आज तेजस्वी पर भरोसा कर रहा है।”

वहीं मटिहानी से टिकट पाने वाले बोगो सिंह ने कहा,
“सामाजिक न्याय के योद्धा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का आशीर्वाद मुझे मिला है। हम अपनी पूरी ताकत से तेजस्वी यादव जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे।”

सिंबल मिलने के बाद राजद समर्थकों ने बोगो सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


सीट बंटवारे से पहले लालू का कदम चर्चा में

महागठबंधन में सीटों को लेकर अब भी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव द्वारा टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू करना राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू यादव यह दिखाना चाहते हैं कि राजद चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, चाहे सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय न हुआ हो।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading