डीएमसीएच में परोसे गए भोजन में मिला बिच्छू, मरीजों में दहशत

दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी ब्लॉक में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीजों को परोसे गए भोजन में एक मरा हुआ बिच्छू मिला। यह घटना सर्जरी ब्लॉक की दूसरी मंजिल स्थित आर्थो वार्ड की है, जहां भोजन के दौरान यह लापरवाही सामने आई।

मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। तीमारदारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें हो चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, शाम सात से आठ बजे के बीच जब अस्पताल की ओर से मरीजों को खाना परोसा गया, तो एक महिला मरीज ने भोजन में मौजूद बिच्छू को तला हुआ मिर्च समझ लिया। जैसे ही उसके परिजनों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत थाली हटा दी और मरीज को उल्टी करवाकर राहत दिलाई।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी ने बताया कि भोजन जीविका दीदी की रसोई से परोसा गया था। संबंधित संस्था को सुधार का निर्देश दिया गया है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…