देवघर बुलाकर स्कॉर्पियो चालक से लूटपाट, पिस्टल सटाकर छीना मोबाइल और निकाले 18 हजार रुपये

भागलपुर | 22 जुलाई 2025: देवघर ले जाने के नाम पर स्कॉर्पियो चालक को बुलाया गया और वहां पहुंचते ही पिस्टल दिखाकर उससे मोबाइल और पैसे लूट लिए गए। पीड़ित ने भागलपुर जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित मो. ओमर, हबीबपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके अनुसार, हुसैनपुर के नन्हे ड्राइवर ने उसे फोन कर देवघर चलने को कहा। बताया गया कि वहां से किसी “डीएसपी मैडम” को लेकर लौटना है।

ओमर ने बताया कि वह स्कॉर्पियो लेकर देवघर पहुंचा, जहां पहुंचते ही आरोपी ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया और पिस्टल कनपटी पर सटाकर मोबाइल का पिन और फोन पे पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद फोन पे से ₹18,000 की रकम निकाल ली गई

जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जीआरपी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *