तारामंडल में लगेगा विज्ञान का मेला

जल्द बनेगा सोविनियर शॉप, वीआर थियेटर में मिलेगा रोमांचक अनुभव

पटना, 23 अगस्त।इंदिरा गांधी प्लेनेटेरियम (तारामंडल) पटना में अब विज्ञान प्रेमियों और विद्यार्थियों को एक नया अनुभव मिलने जा रहा है। परिसर में सोविनियर शॉप और वीआर थियेटर तैयार किए जा रहे हैं, जो विज्ञान की दुनिया को और भी रोमांचक बना देंगे।

सोविनियर शॉप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां विज्ञान से जुड़े उपकरण, किताबें, स्पेस सूट, ड्रोन, साइंटिफिक मॉडल और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक खिलौने उपलब्ध होंगे। उद्देश्य है बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाना।

इसके साथ ही 25 सीटों वाला वीआर थियेटर भी इसी माह तक शुरू होने की संभावना है। यहां दर्शकों को 3डी और 4डी अनुभव मिलेगा। विशेष सिम्युलेटर कुर्सियों और वीआर हेडसेट की मदद से लोग रोलर कोस्टर राइड, पानी के भीतर जाने का अहसास और कंपन जैसी गतिविधियों का रोमांच प्रत्यक्ष अनुभव की तरह कर सकेंगे।

गौरतलब है कि तारामंडल में प्रतिदिन आठ शो होते हैं और रोज़ाना लगभग 2000 लोग यहां आते हैं। परिसर में हाल ही में ‘बिहार से’ नाम का रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है, जहां मिट्टी की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग, पत्तल में परोसा खाना और कुल्हड़ में पानी जैसी देसी झलक मिलती है। यहां बिहार के सभी जिलों के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…